फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   unnao misdeed case, Due to lack of network accused uncle could not be Muscle

उन्नाव: नेटवर्क न होने से आरोपी चाचा की नहीं हो सकी पेशी, वीडियो कांफ्रेंसिंग से होनी थी सुनवाई

Wed, 11 Dec 2019 08:03 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Dec 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
unnao misdeed case, Due to lack of network accused uncle could not be Muscle
दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा पर चल रहे प्राणघातक हमले सहित चार मामले की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी होनी थी, लेकिन नेटवर्क की दिक्कत के चलते पेशी नहीं हो पाई। इन सभी मामलों में अगली तारीख 18 दिसंबर दी गई है।
विज्ञापन


विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा पर दर्ज प्राणघातक हमले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश षष्ठ अहसान उल्ला खां के न्यायालय में चल रही है। पिछली सुनवाई में जज ने गवाहाें को अगली पेशी में आने का आदेश दिया था, लेकिन गवाह हाजिर नहीं हुए थे।
विज्ञापन

इससे गवाही नहीं हो पाई थी। वहीं एसीजेएम तृतीय प्रमोद कुमार के न्यायालय में चल रहे मुकदमों में फर्जी टीसी, कब्र खुदवाने व झूठा प्रार्थनापत्र के मामले में भी सुनवाई होनी थी, लेकिन नेटवर्क की समस्या होने से आरोपी चाचा की वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी पेशी नहीं हो पाई।

आरोपी चाचा के वकील अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि गवाहों के न आने और नेटवर्क की दिक्कत के चलते पेशी नहीं हो पाई। इन सभी मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि 18 दिसंबर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed