फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao : LPG gas filled capsule broke Ajgain Kotwali's boundary, entered into police station

उन्नाव: कोतवाली में बाउंड्रीवाल तोड़ घुसा एलपीजी गैस भरा कैप्सूल, दरोगा की कार और स्कूटी क्षतिग्रस्त

Sat, 06 Jun 2020 12:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Jun 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Unnao : LPG gas filled capsule broke Ajgain Kotwali's boundary, entered into police station
कोतवाली में घुसा गैस कैप्सूल - फोटो : amar ujala
उन्नाव के लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गुजरात से एलपीजी गैस लेकर गोरखपुर जा रहा कैप्सूल (टैंकर) गुरुवार शाम आगे ट्रक चल रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए अजगैन कोतवाली में घुस गया। कैप्सूल में 16 टन गैस भरी होने और उसमें गैस रिसाव की आशंका से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मी भागकर कोतवाली से बहार चले गए। कैप्सूल की टक्कर से थाने में खड़ी दरोगा की कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार में बैठे दरोगा को चोटें आई हैं। दरोगा ने कैप्सूल चालक व ट्रक चालक को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ने अगिभनशमन अधिकारी व दही चौकी स्थित एचपीसीएल के बॉटलिंग प्लांट से तकनीकी टीम को बुलवाया है। एसपी ने भी घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जनपद मंडी के थाना सरकाधार निवासी गैस कैप्सूल चालक जगदीश (58) 31 मई को गुजरात के मुंगरा स्थित एचपीसीएल प्लांट (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) से 16 टन एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल लेकर गोरखपुर के बतालपुर कस्बा जा रहा था। शुक्रवार शाम कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन कोतवाली के बगल से निकले मोहान मार्ग से एक सीमेंट लदा ट्रक अचानक हाईवे पर कैप्सूल के सामने आ गया। ट्रक को बचाने की कोशिश में कैप्सूल चालक नियंत्रण खो बैठा और कैप्सूल कोतवाली की बाउंड्रीवाल तोड़कर अंदर घुस गया। बाउंड्री के पास कार में बैठे थाना के दरोगा राजीव त्रिपाठी चपेट में आने से चोटहिल हो गए। जबकि कार में बैठे कोर्ट जा रहे दो वारंटी बाल-बाल बच गए। इस दौरान परिसर में खड़ी एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दरोगा की कार को टक्कर मारता हुआ कैप्सूल कोतवाल के कक्ष तक पहुंच गया। हादसे के बाद कैप्सूल में गैस भरी होने की जानकारी होते ही पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। कोतवाल ने कैप्सूल से गैस रिसाव की आशंका में पुलिस कर्मियों को कोतवाली से दूर हटाया और रिसाव की जांच के लिए एचपीसीएल व अगिभनशमन विभाग के अधिकारियों बुलवाया। पुलिस ने कैप्सूल व ट्रक के चालक को हिरासत में लिया है। चपेट में आए दरोगा की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि शाम होने के कारण कोतवाली में कोई फरियादी नहीं था, इससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed