फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Gate collapsed including pillar of primary school, child died, elder brother injured

Unnao: प्राथमिक स्कूल का खंभा सहित गिरा गेट, बच्चे की मौत, बड़ा भाई घायल

Thu, 01 Sep 2022 02:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Sep 2022 02:38 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में स्कूल का गेट खंभा सहित गिरने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Unnao: Gate collapsed including pillar of primary school, child died, elder brother injured
मासूम की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सुमेरपुर ब्लॉक के मुबारकपुर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल का गेट खुला होने से उसमें झूल रहे बच्चों पर गेट गिर गया। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसके बड़े भाई की हालत गंभीर है। गुरुवार सुबह स्कूल गेट पर शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतक पास के गांव स्थित कॉनवेंट स्कूल में कक्षा दो का छात्र था।

विज्ञापन


मुबारकपुर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल के बाहर बुधवार को गणेश पूजन के लिए पांडाल लगाया गया था। गांव के कई बच्चे वहीं खेल रहे थे। स्कूल का गेट खुला होने से सियाराम कोरी का बेटा यश (8), बड़े भाई अंश (12) व अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। गेट खुला होने से वह दोनों उसमें झूलने लगे।
विज्ञापन


जर्जर खंभा, गेट सहित टूटकर यश और अंश पर गिर गया। हादसे में यश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अंश घायल हो गया। हादसे के बाद कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर चले गए और गुरुवार सुबह शव को स्कूल के गेट पर रख हंगामा करने लगे। सूचना पर ग्राम प्रधान बीनम सिंह मौके पर पहुंचीं और बारासगवर थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ राजबहादुर ने तहरीर देने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि मृतक के चाचा सुखराम ने घटना की तहरीर दी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed