Unnao: मंगेतर ने लगाया फंदा, 24 घंटे बाद युवती ने भी जहर खाकर दी जान, ससुराल के तानों से टूट गई थी, जांच शुरू
Unnao News: अचलगंज थाना क्षेत्र में मंगेतर की खुदकुशी के बाद ससुराल वालों के तानों से आहत होकर युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में अचलगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में युवती ने मंगेतर के फंदे से लटककर आत्महत्या के दूसरे दिन जहर खाकर जान दे दी। मृतका के पिता के अनुसार बेटी मंगेतर के घर की महिलाओं के तानों और बेटी को युवक की खुदकुशी की वजह बताने से आहत होकर यह कदम उठाया।
गुरुवार को उसके मंगेतर का शव फंदे से लटका मिला था। मोहद्दीनपुर गांव निवासी संतोष की बेटी कोमल (22) ने बृहस्पतिवार देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिवार में विवाद के बाद आत्महत्या कर ली थी
मृतका के पिता संतोष ने बताया कि कोमल की शादी गौरी त्रिभानपुर गांव निवासी सूरज (25) से तय हुई थी। 16 फरवरी को उनकी गोद भराई की रस्म हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह सूरज ने परिवार में हुए किसी विवाद के बाद अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।
तानों से आहत होकर कोमल ने जहर खा लिया जहर
सूचना पर कोमल भी उनके (पिता) साथ, सूरज के यहां गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद महिलाओं ने कोमल को सूरज की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उसे भला-बुरा कहा था। पिता के अनुसार तानों से आहत होकर कोमल ने घर आकर रात में जहर खा लिया।
दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बेटी की मौत से मां शिवकांती, बहन काजल, सुनयना और भाई शिवम बेहाल हैं। थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच चल रही है।