फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: DCM and bus collide, four people died and many passengers injured

उन्नाव में भीषण हादसा: डीसीएम व बस की भिड़ंत में महिला समेत चार की मौत, कई यात्री घायल

Mon, 09 Jan 2023 11:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Jan 2023 11:09 AM IST
सार

यूपी के उन्नाव में हुए सड़क हादसे में चार की मौत हो गई जबकि आठ यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन
Unnao: DCM and bus collide, four people died and many passengers injured
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम की नेपाल जा रही बस से भिड़ंत हो गई। एक्सप्रेस-वे पर औरास थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास चालक के नशे में होने से आलू लादकर लखनऊ जा रही डीसीएम तेज रफ्तार स्लीपर बस से टकरा गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे में बस सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस में सो रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ। बस राजकोट से नेपाल जा रही थी। घटना के वक्त बस में 80 सवारियां थीं। घायलों में एक को उपचार के लिए लखनऊ व बाकी को उन्नाव रेफर किया गया है।

विज्ञापन

हादसे की सूचना पर डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने राहत व बचाव कार्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश। पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

इनकी हुई मौत
उन्नाव हादसे में ललित साउद (35) निवासी वार्ड नम्बर ज्योति नगर टीकापुर जिला कैलाली नेपाल, चंद्र साउद (50) पुत्र बुधि साउद निवासी वार्ड नंबर 1 पार्क रोड टीकापुर जिला कैलाली नेपाल, निर्मला पुत्री रवि और बस चालक साजिद निवासी टेढ़ी पुलिया लखनऊ की मौत हुई है।

हादसे में यह हुए घायल
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में नेपाल देश के किलौली थाने के टीकापुर निवासी हरिनाम (32), पुलमा (48), रामकोट के इन्द्राराम गांव के दीपक (30), बिसफदा निवासी जानकी (30), घनचारा (50), अमर सिंह (37), नौरस (32) और यूपी के बहराइच जिले के खैरा बाजार निवासी इबरार (35) घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल हरिनाम को ट्रामा सेंटर व अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नौरस का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed