फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao city decorator murder

शहर के डेकोरेटर की उन्नाव में हत्या

Thu, 16 Jun 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Unnao city decorator murder
दिलीप की हत्या के बाद रोते परिजन।  - फोटो : amarujala
उन्नाव। देवी जागरण में डेकोरेशन करने गए शहर के युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने एक अन्य डेकोरेटर और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कई चोटें मिली हैं। बिसरा सुरक्षित कर जांच को भेजा गया है। डाक्टरों का मानना है कि किसी जहरीले पदार्थ से युवक की मौत हुई है। शरीर में मिली चोटें हत्या से पहले उसे पीटे जाने की ओर इशारा कर रही हैं। 
विज्ञापन

कानपुर बर्रा के मकान नंबर 734 निवासी दिलीप उर्फ सोनू (25) पुत्र रामखेलावन देवी जागरण व अन्य कार्यक्रमों में डेकोरेशन का काम करता था। मंगलवार को वह सदर कोतवाली के ललऊखेड़ा में देवी जागरण में  डेकोरेशन करने पहुंचा था। देर रात उसका शव आयोजन स्थल के पीछे लगी मेजों पर पड़ा पाया गया। दिलीप की मौत से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता रामखेलावन ने बताया कि पिछले वर्षों तक कानपुर के बर्रा निवासी चंदनबाबा डेकोरेटर यहां डेकोरेशन करता था। इस साल दिलीप को काम मिला तो उसने फोन कर बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में जागरण शुरू होने के बाद वह साथियों के साथ पहुंचा और बेटे से मारपीट कर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक शरीर पर कई चोटें मिली हैं। साथ ही जहर के अंदेशे पर बिसरा भी सुरक्षित किया गया है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed