{"_id":"638b8f6fedf57c730a058a60","slug":"unnao-case-of-second-marriage-without-divorcing-the-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: पत्नी को बिना तलाक दिए पीआरवी में तैनात दीवान रचाने जा रहा था विवाह, शिकायत पर पुलिस थाने लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: पत्नी को बिना तलाक दिए पीआरवी में तैनात दीवान रचाने जा रहा था विवाह, शिकायत पर पुलिस थाने लाई
Sun, 04 Dec 2022 12:48 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Dec 2022 12:48 AM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करना पीआरवी में तैनात दीवान को भारी पड़ गया। पत्नी की शिकायत पर दूल्हा बने दीवान को पुलिस थाने लाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर में पीआरवी में तैनात दीवान पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी की कोशिश महंगा पड़ गई। पहली पत्नी की शिकायत पर दूल्हा बने दीवान को पुलिस थाने लाई। परिजनों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
दीवान पत्नी को तलाक दिए बिना बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शुक्रवार को शादी करने जा रहा था। शादी की रस्में निभाई जानी थीं। तभी सीतापुर जिला निवासी पत्नी अपने बालिग बेटे के साथ थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी होने पर वधू पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और दीवान से धक्कामुक्की करने लगे। पुलिस दीवान और दोनों परिवार के लोगों को थाने लाई। थाने में समझौते का प्रयास चल रहा है। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि शादी रुकवा दी गई है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन