फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Car overturned in water-filled khanti, cousins drowned

Unnao: पानी भरी खंती में पलटी कार, चचेरे भाइयों की डूबकर मौत

Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। पानी भरी खंती में कार पलटने से दो चचेरे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Unnao: Car overturned in water-filled khanti, cousins drowned
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में निर्माणाधीन अचलगंज-पुरवा मार्ग पर चपरी पुल के गड्डे में उछली कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरी खंती में पलट गई। पानी भर जाने से पुरवा निवासी पत्रकार व उनके चचेरे भाई की कार के अंदर ही डूबकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कार के शीशे तोड़कर दोनों को निकाला। जीवित होने की संभावना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुरवा कस्बा के मोहल्ला कस्टोलवा निवासी पत्रकार आशीष बाजपेई (42) चचेरे भाई विकास बाजपेई (32) के साथ रविवार को फुफेरे भाई विनीत के यहां कानपुर गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


निर्माणाधीन अचलगंज-पुरवा मार्ग पर चपरी पुल की ढाल पर बाएं तरफ का पहिया सड़क में हुए गड्ढे में चला गया और अनियंत्रित कार सड़क किनारे पानी भरी खंती में पलट गई। आवाज सुनकर पास में ही मकान बनवा रहे घस्सिलपुरवा निवासी अर्जुन सिंह, तीन अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और कार का शीशा तोड़ने का प्रयास करने लगे। लेकिन जबतक शीशा तोड़कर बाहर निकाल पाते कार में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पीआरवी, एंबुलेंस साथ लेकर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के मोबाइल फोन भी पानी में चले जाने से खराब हो गए। पुलिस ने एक मोबाइल का सिम निकालकर अपने फोन में डाला और परिजनों को सूचना दी। एक साथ दो चचेरे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। डीएम के निर्देश पर दोनों का सुबह पांच बजे पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। अचलगंज एसओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पानी भरी खंती में जाने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed