फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: 275 bottles of English liquor recovered from two cars, three smugglers arrested

Unnao: दो कार में 275 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार, CNG टैंक को काट कर व सीट के अंदर छिपाई थी बोतलें

Sun, 20 Apr 2025 07:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Apr 2025 07:24 PM IST
सार

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने दो कार में 275 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की कीमत 2.25 लाख बताई जा रही है। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Unnao: 275 bottles of English liquor recovered from two cars, three smugglers arrested
पुलिस हिरासत में खड़े शराब तस्करी में पकड़े गए तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा से बिहार दो कारों में ले जाई जा रही 275 बोतल शराब रविवार को पुलिस ने पकड़ ली। तस्करों ने सीएनजी सिलिंडर को एक तरफ से काटकर और सीट में बोतलें छिपाईं थी। पकड़ी गई शराब की कीमत 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है। अवैध रूप से शराब बिहार प्रांत ले जाने की सूचना पर पुलिस ने रविवार सुबह पांच बजे से संडीला अंडरपास से कुछ दूरी पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को देख चालकों ने वाहन सहित भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों कार को रुकवाया। तलाशी में कारों से 275 बोतलें शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में गाजियाबाद जिले के थाना सियानीगेट कोतवाली के लोहियानगर निवासी दिनेश कुमार यादव, कासगंज जिले के थाना कोतवाली सदर के बीवी सलेमपुर निवासी कुनाल जाटव और नई दिल्ली के जिला राजोरी गार्डन के थाना ख्याला के के ब्लॉक निवासी विक्की जायसवाल हैं। इन लोगों ने बताया कि वह सस्ते दामों में हरियाणा से शराब खरीदकर बिहार प्रांत ले जाकर दो से तीन गुना दाम में बेचते हैं। तीनों शराब ले जाने संबंधी कोई कागज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि शराब की बोतलों को कार के सीएनजी टैंक को काट कर और सीटों के अंदर और स्टेपनी रखने वाले स्थान में छिपाकर ले जाते थे। बताया कि सीएनजी टैंक देखने में ऐसा था कि शक की कोई गुंजाइश नहीं थी। लेकिन सीट के अंदर बोतलें भरी होने के शक पर हाथ डालकर देखा गया तो सीएनजी सिलिंडर एक जगह से कटा था और अंदर शराब की बोतलें भरी थीं। टीम में स्वाट टीम प्रभारी जय प्रकाश सिंह, सर्विलांस प्रभारी निखलेश कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed