{"_id":"6264bbc507be452733149a56","slug":"unknown-youth-s-body-found-in-kannauj-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 24 Apr 2022 08:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 24 Apr 2022 08:24 AM IST
सार
छिबरामऊ में रविवार सुबह अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रत्यक्ष्दर्शियों से पूछताछ करते पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में जीटी रोड से सौ शय्या जाने वाले मार्ग पर एक प्लॉट में रविवार सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। फिलहाल युवक के शव को सौ शय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार को तड़के सुबह राहगीरों ने जीटी रोड से सौ शय्या जाने वाले मार्ग पर किनारे एक प्लाट में युवक का शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर सौ शय्या चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के आंख पर चोट का निशान दिखाई दे रहा था, लेकिन मृतक कौन है, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं थी।
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस ने शव को सौ शय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। साथ ही, युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन