फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Unknown vehicle hit e-rickshaw in Hardoi, two including driver died

Hardoi Accident: अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत, एक घायल

Thu, 01 Dec 2022 01:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Dec 2022 01:11 PM IST
सार

लोनार थाना क्षेत्र के सहिजना गांव के पास अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Unknown vehicle hit e-rickshaw in Hardoi, two including driver died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में लोनार थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सहिजना गांव के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के पिथनापुर गांव निवासी प्रताप (32) पुत्र रामनरेश हेलो गांव के जसवंत (60) पुत्र मितान व नगरिया गांव निवासी मचले (35) पुत्र रामेश्वर व रिश्तेदार पाली थाना क्षेत्र के विनायका गांव निवासी कल्लू (40) के साथ बुधवार की रात अपने मौसा नत्थूलाल के यहां मुंडन संस्कार की दावत खाकर अपने घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान सहिजना गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक प्रताप समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को आनन-फानन में एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने जसवंत को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रताप और मचले को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रताप की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक जसवंत अविवाहित है, जबकि प्रताप के परिवार में पत्नी के अलावा चार पुत्र और चार पुत्रियां हैं। मचले व कल्लू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed