फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Unknown vehicle collided with bike in Hardoi, three youths died

हरदोई में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 11 Dec 2022 04:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Dec 2022 04:15 PM IST
सार

पिहानी-जहानीखेड़ा रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना से मृतकों के परिजनों में मातम छा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
Unknown vehicle collided with bike in Hardoi, three youths died
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पिहानी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां जहानीखेड़ा रोड पर ग्राम पंडरवा किला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसे को लेकर मृतकों के परिजनों में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर मजरा जरेली निवासी राज कुमार राजगीरी करता था। बब्लू और संजय उसके साथ मजदूरी करते थे। तीनों जहानीखेड़ा में रात को टाइल्स लगाकर रविवार की सुबह वापस गांव लौट रहे थे। पिहानी-जहानीखेड़ा मार्ग पर सुबह लगभग सात बजे उनकी बाइक में सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे एक ही बाइक पर सवार राजकुमार (35) पुत्र हाकिम, बब्लू (40) पुत्र जगदीश  और संजय (30) पुत्र राम नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर सुबह परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। इससे यातायात बाधित होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पाकर कोतवाल वेणी माधव त्रिपाठी और कस्बा चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में छानबीन कर रही है। साथ ही, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के मृतक हरियांवा क्षेत्र के रहने वाले हैं,जो मिस्त्री का काम करते हैं। तीनों क्षेत्र में किसी घर से टाइल्स लगाने का काम करके वापस लौट रहे थे। बाइक सवारों को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed