हरदोई: पुलिस के सीमा विवाद में फंसा अज्ञात शव, तीन घंटे तक पड़ा रहा शव, लेखपाल ने सुलझाया विवाद
हरदोई जिले में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही देखने को मिली है। दो थानों के बीच सीमा क्षेत्र को छिड़ी बहस के कारण तीन घंटे तक युवक का शव पड़ा रहा। इसके बाद हल्का लेखपाल ने नाप कराकर विवाद सुलझाया और शव को शाहबाद पुलिस को सौंपा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने जो किया है, वह पूरे महकमे को शर्मसार करने वाला है। अज्ञात शव पुल के पास पड़ा रहा और पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। वह भी थोड़ी-बहुत देर नहीं, पूरे तीन घंटों तक। मामला हरदोई जिले का है। रविवार दोपहर में बेहटागोकुल सुखेता नदी में मिला अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। वहां देखने वालों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची बेहटागोकुल पुलिस ने शव शाहबाद क्षेत्र में पड़ा होने की बात कही। इसके बाद तीन घंटे तक शाहबाद और बेहटागोकुल पुलिस का सीमा विवाद चलता रहा। वहीं, मौके पर हल्का लेखपाल को बुलाया गया, जिसने नाप कराकर विवाद सुलझाया और शव को शाहबाद पुलिस को सौंपा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम शिरोमणि नगर स्थित सुखेता पुल के निकट पिछले चार-पांच दिन से एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं की। रविवार सुबह शिरोमणि नगर निवासी दीपू वाजपेई ने बेहटागोकुल पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी।
मौके पर पहुंची बेहटागोकुल पुलिस ने शव शाहबाद क्षेत्र में बड़े होने की बात कही। सुबह दस बजे बेहटागोकुल के दरोगा हरक राम वर्मा और शाहबाद के दरोगा रामलाल सोनकर सहित दोनों थाने की पुलिस घटना पर मौजूद रहे, लेकिन दोनों में सीमा विवाद बना रहा। इससे शव नहीं निकाला जा सका।
इसके बाद शिरोमणि नगर हल्का लेखपाल राजेंद्र मिश्र और दाऊद पुर लेखपाल रत्नेश राठौर को बुलाया गया। दोनों ने नापकर शाहबाद कोतवाली में शव पड़े होने की पुष्टि की। इसके बाद शाहबाद पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त अभी नहीँ हो सकी है मृतक की उम्र 25 साल लग रही है। शव पूरी तरह फूलकर सड़ गया है।