फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Unique way of spreading traffic rules by bicycle in chitrakoot

'हेलमेट बाबा' साइकिल से फैला रहे यातायात नियमाें का संदेश, हर शख्स है उनके इस अंदाज का मुरीद

Mon, 07 Oct 2019 10:16 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Oct 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Unique way of spreading traffic rules by bicycle in chitrakoot
साइकिल से फैला रहे यातायात नियमाें का संदेश - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में बाइक से चलते नहीं, साइकिल में हेलमेट लगाकर जिंदगी बचाने का संदेश दे रहे हेलमेट बाबा इन दिनों चर्चा में हैं। जिला प्रशासन लगातार करोड़ों रुपये खर्च कर दो पहिया चालकों को हेलमेट पहनाकर वाहन चलाने का संदेश दे रही है। लेकिन यह बाबा अनोखा उदाहरण बनकर सामने आए हैं। साइकिल में हेलमेट पहनकर निकलते हैं और कहीं रूकते हैं तो उन्हें देख लोग हंसते हैं।
विज्ञापन


जब बाबा के मकसद को जानते हैं तो सबकी आंखें भर जाती हैं और बाबा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं। देश में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। यातायात नियमों का पालन ना करने की वजह से आएदिन लोग या तो अपनी जान गवां बैठते हैं या हाथ पैर तुड़वा जिंदगी भर के लिए अपाहिज बन जा रहे हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट के एक शख्स ने लोगों को सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने से बचाने और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। हेलमेट लगाकर साइकिल चलाने वाले चित्रकूट जिले के भरतकूप कस्बा निवासी फूलचंद्र को लोग हेलमेट बाबा के नाम से जानने लगे हैं।

4 साल पहले इनका बाइक से एक्सीडेंट हो गया था और उसके हाथ-पैर और सिर में चोट आ गई थी। एक्सीडेंट के बाद फूलचंद को यह लगा  कि अगर वह हेलमेट लगाए होते तो चोट नहीं लगती और इलाज में उनका पैसा भी नहीं बर्बाद होता। यह बात उनके दिमाग में बैठ गई और वह साइकिल से चलने के दौरान भी हेलमेट लगा कर चलने लगे। 

गांव-गांव जाकर लोगों को कर रहे जागरूक
फूलचंद्र गुप्ता एक आम इंसान हैं इन्होंने अपनी साइकिल को बाइक के रूप में बना रखा है। बाइक की तरह साइकिल में नंबर प्लेट और आगे लाइट लगी है। बाइक का शौक रखने वाले फूलचंद साइकिल में ही बाइक का आनंद महसूस कर रहे हैं साइकिल में पीछे लगी नंबर प्लेट में अपना साइकिल का चेचिस नंबर लिखवा दिया है।

जब वह साइकिल से घर से हेलमेट लगाकर निकलते हैं तो साथ में अपना ड्राइविंग लाइसेंस भी लिए रहते हैं सड़क में चलते वक्त सारे यातायात के नियमों का पालन भी करते हैं। गांव-गांव जाकर लोगों को हेलमेट लगाने के लिए और यातायात के नियमों का पालन करने के लोगों को जागरूक कर रहे हैं जहां से व्यक्ति निकलता है तो लोग इस व्यक्ति को देखते ही रह जाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने रोका तो दिखाया ड्राइविंग लाइसेंस
चित्रकूट। शहर के ट्रैफिक चौराहे के पास ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार यादव ने इन्हें साइकिल पर हेलमेट पहनकर चलते हुए देखा तो उसे रोक कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने तुरंत अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया। यह देखते ही ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर  ने उसे 500 का हेलमेट लेने के लिए इनाम भी दिया।

उन्होंने कहा कि इस अनोखी जागरूकता से लोगों को सीख लेकर यातायात नियमों का पालन करना चाहिए जिससे देश में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके और लोग अपना जीवन खुद ही सुरक्षित कर सकें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed