{"_id":"612a44968ebc3e79c52b72a4","slug":"union-minister-of-state-bhanu-pratap-verma-visit-to-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड के विकास के लिए हर संभव प्रयास: केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप ने स्पेशल ट्रेन से किया एट से कोंच तक का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड के विकास के लिए हर संभव प्रयास: केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप ने स्पेशल ट्रेन से किया एट से कोंच तक का सफर
Sat, 28 Aug 2021 07:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Aug 2021 07:45 PM IST
सार
केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा गृह जनपद जालौन के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने इंटरसिटी से झांसी से एट जंक्शन तक का सफर तय किया।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन के गेट पर खड़े राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र व प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बुंदेलखंड में रोजगार के लिए डिफेंस कॉरिडोर के साथ-साथ चित्रकूट से आगरा तक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही सरकार ने विकास के नए आयाम को छुआ है।
यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री ने झांसी से ट्रेन यात्रा के दौरान कही। उन्होंने एट से कोंच जाने वाली स्पेशल ट्रेन (शटल सेवा) में यात्रा कर कोंच पहुंचे। बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा गृह जनपद जालौन के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने इंटरसिटी से झांसी से एट जंक्शन तक का सफर तय किया।
इसके बाद वह अपने गृहनगर कोंच के लिए देश की सबसे छोटी ट्रेन में बैठकर एट से कोंच स्टेशन के लिए रवाना हुए। कोरोना काल में इस ट्रेन का संचालन बंद हो गया था। क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग पर और उनके प्रयासों के बाद इस ट्रेन का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
सफर के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जुट जाए। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार राज्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन पर सिरस का एक पौधा भी लगाया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, महामंत्री ओपी कुशवाहा, जेडीसी बैंक के अध्यक्ष उदय पिंडारी, रविकांत द्विवेदी, कमलेश, विनोद अग्निहोत्री, आनंद सेठ, मयंक मोहन गुप्ता, कुलदीप कुशवाहा आदि रहे।