{"_id":"642537ebbb0bb1f33000ec5c","slug":"unidentified-body-found-lying-in-the-drain-in-kanpur-police-claim-body-is-several-days-old-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नाले में पड़ा मिला अज्ञात शव, शरीर पर है जींस और टी शर्ट, पुलिस का दावा- कई दिन पुरानी है बॉडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नाले में पड़ा मिला अज्ञात शव, शरीर पर है जींस और टी शर्ट, पुलिस का दावा- कई दिन पुरानी है बॉडी
Thu, 30 Mar 2023 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:49 PM IST
सार
Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में गांधीग्राम नाले में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस न जांच शुरू की है। वहीं, नगर निगम कर्मचारी शव को बाहर निकालने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के चकेरी में गांधीग्राम स्थित त्रिमूर्ति मंदिर रोड पर गुरुवार सुबह खुले पड़े नाले से दुर्गंध आ रही थी। इस पर लोगों ने देखा, तो एक शव पड़ा दिखा। इसकी सूचना पर आसपास भीड़ लग गई। स्थानीय पार्षद पति मनोज यादव ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना लग रहा है। मनोज ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी शव को बाहर निकालने में आनाकानी कर रहे हैं। फिलहाल शव नाले पर पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर जींस और टी शर्ट है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नगर निगम से तीन सालों से नाले पर पत्थर लगवाने के लिए कह रहा हूं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा इस मौत से चुकाना पड़ा। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन