फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में फसल की रखवाली कर रहे किसान की मौत

Tue, 17 Aug 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
under suspicious circumstances
घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। गणेशपुर मडैया गांव में मक्का की फसल की रखवाली करने गए एक किसान का शव संदिग्ध हालात में खेत पर बने मचान में पड़ा मिला।
विज्ञापन

भाल गांव के मजरा गणेशपुर मडैया निवासी किसान सत्यम कटियार (30) रविवार रात खेत पर मक्का की फसल की रखवाली करने गया। सोमवार सुबह उसका शव खेत पर बने लकड़ी की मचान पर पड़ा मिला। आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने मामले की जानकारी परिजनों की दी। परिजनों की सूचना पर पहुंचे एसआई नसीम खां ने घटनास्थल पर छानबीन की।

सत्यम की बांह में नुकीले तारों से कटने की निशान मिले। पिता राधेश्याम ने बताया कि आशीष, सतीश से छोटे बेटे सत्यम को दौरा पड़ता था। वह नियमित मक्का के खेत पर रखवाली करने जाता था। खेत पर मचान में ही सो जाता था। सोमवार को सुबह दस बजे तक घर वापस नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed