फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled tractor trampled laborer due to truck collision in Kanpur dehat

कानपुर देहात में ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मजदूर को रौंदा

Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor trampled laborer due to truck collision in Kanpur dehat
वीरेंद्र कुमार की मौत पर रसूलाबाद सीएचसी में गमगीन खड़े परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। कस्बे में मंगलवार रात कानपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े मजदूर को ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इसके बाद ट्रैक्टर समेत चालक पानी भरे खड्ड में जा गिरा। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। हालांकि ट्रैक्टर चालक मामूली घायल हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सिठउपुरवा निवासी वीरेंद्र कुमार (50) मजदूर था। वह मंगलवार रात चचेरे भाई मिथुन कुमार के साथ बजरंग रोड मोहल्ला कहिंजरी गया था। वहां से वापस लौटते समय बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। बाइक सड़क किनारे खड़ी कर मिथुन पंप से पेट्रोल लेने चला गया, जबकि वीरेंद्र सड़क किनारे खड़ा होकर उसके लौटने की प्रतीक्षा कर रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान कानपुर की तरफ से आए रहे ट्रैक्टर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर वीरेंद्र कुमार को रौंदते हुए पानी भरे खड्ड में जा गिरा। हादसे में वीरेंद्र कुमार की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मामूली घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। इधर वीरेंद्र की मौत पर दिव्यांग पत्नी किरन, पुत्र विपिन, कमल, ईशु, पुत्री सपना का रो रो कर बुरा हाल हो गया। थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दुर्घटना में घायल युवती की मौत
कानपुर देहात। हाईवे पार करने के दौरान घायल हुई युवती की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। खानचंद्रपुर रनियां के जयवीर सिंह की बेटी जूली (21) 17 दिसंबर को हाईवे पार करने के दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई थी। परिजन उसका निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

बुधवार को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर निशांत पाठक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed