फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled dumper rampage on Lucknow-Kanpur highway, trampled people standing on the roadside, six died

उन्नाव में हादसा: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अनियंत्रित डंपर का तांडव, रोड किनारे खड़े लोगों को रौंदा, छह की मौत

Mon, 23 Jan 2023 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 23 Jan 2023 09:35 AM IST
सार

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अनियंत्रित डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। साथ ही, रोड किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Uncontrolled dumper rampage on Lucknow-Kanpur highway, trampled people standing on the roadside, six died
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बंथर औद्योगिक क्षेत्र के पास रविवार रात करीब सात बजे तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहीं मां-बेटी सहित तीन को रौंद दिया। भागने की कोशिश में डंपर ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। तेज टक्कर से कार सड़क किनारे खंती में चली गई और पीछे से डंपर भी उस पर चढ़ गया।

विज्ञापन

हादसे में कार सवार पिता-पुत्र और दामाद की मौत हो गई। हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक जिले के रहने वाले थे। घटना से गुस्साई भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा कर पथराव शुरू कर दिया। कानपुर की और जा रही रोडवेज में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

होमगार्ड ने रोकने का प्रयास किया, तो उसके साथ मारपीट की। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। हादसे के बाद डंपर चालक भाग निकला। हाईवे पर पर देर शाम लखनऊ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार खाली डंपर खड़ी कार में जाकर घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत
इस दौरान डंपर ने पैदल जा रहीं थाना क्षेत्र के जालिमखेड़ा गांव निवासी रामआसरे की पत्नी शकुंतला (45), बेटी शिवानी (16) और सड़क किनारे लघुशंका कर रहे सुपासी गांव के छोटेलाल (32) को रौंद दिया। इनमें मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, कार में अचलगंज के झौहा निवासी विमलेश तिवारी (60), उनका पुत्र शिवांक उर्फ विक्की (30) और दामाद अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज के दुर्गा मंदिर रोड निवासी दामाद पूरन दीक्षित (30) सवार थे। उनकी भी दबकर मौत हो गई।

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। बस में तोड़फोड़ की। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। यातायात व्यवस्था में तैनात होमगार्ड ने इसका विरोध किया, तो उसे भी पीट दिया। एसओ प्रशांत द्विेवेदी फोर्स के साथ पहुंचे और क्रेन मंगवाकर कार के ऊपर पड़ा क्षतिग्रस्त डंपर हटवाया।

डेढ़ घंटे बाद हुआ यातायात सामान्य
साथ ही, घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां सभी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी सिद्धार्थशंकर मीना, एसडीएम सदर नूपुर गोयल सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और मामला शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सामान्य हो गया।



डीएम और अन्य अधिकारी पहुंचे अस्पताल
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में डीएम अपूर्वा दुबे पहुंची और परिजनों को सांत्वना देने के साथ शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। घटना के मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed