फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uncontrolled container collided with standing bus, bus driver killed

कन्नौज: एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कंटेनर ने खड़ी बस में मारी टक्कर, बस चालक की मौत, 10 यात्री घायल

Wed, 11 Nov 2020 11:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Nov 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled container collided with standing bus, bus driver killed
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी रोडवेज बस में तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें बस चालक की मौत हो गई। 10 यात्री चुटहिल हो गए। यूपीडा कर्मचारियों ने दूसरे वाहनों से यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


रोडवेज बस तीस यात्रियों को लेकर आजमगढ़ से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली जा रही थी। मंगलवार की रात लगभग दो बजे आजमगढ़ के लालघाट थाना के गांव चोको बुजुर्ग निवासी बस चालक आनंद राय (40) पुत्र राजेंद्र यादव ने ठठिया थाना क्षेत्र में पिपरौली गांव के निकट बस रोक दी।
विज्ञापन


इसके बाद सवारियां नित्यक्रिया करने निकलीं। तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर लगते ही बस चालक शीशा तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरा। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने बस से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सड़क पर घायल पड़े बस चालक को मेडिकल कालेज भेजा गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने चालक के पास मौजूद कागजातों के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी। हादसा होते ही कंटेनर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बस व कंटेनर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed