फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled car hits tree on Hamirpur Kalpi highway two killed

Jalaun: हमीरपुर-कालपी हाईवे पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत और एक घायल

Tue, 24 Oct 2023 04:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कालपी (जालौन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालपी (जालौन) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Oct 2023 04:13 PM IST
सार

पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
Uncontrolled car hits tree on Hamirpur Kalpi highway two killed
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन के कालपी में हमीरपुर-कालपी हाईवे स्थित जोल्हूपुर मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मटरा गांव में नवरात्र के पर्व पर सोमवार को भंडारा  किया गया था। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए गांव के ही तीन युवक अपनी कार से शामिल होकर कालपी लौट रहे थे, जैसे ही उनकी कार जोल्हुपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें सवार आशीष शुक्ला (32), जबकि कार में बैठे उसके साथी गल्ला व्यापारी बाबू सिंह यादव (35) की मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी कृष्ण पाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों की मौत होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आशीष शुक्ला की शादी इसी साल फरवरी माह में कानपुर देहात के परौख गांव में हुई थी और मृतक आशीष झारखंड में रहकर कॉन्ट्रैक्टर का काम करता था। अभी नवरात्र पर्व को लेकर पिछले 5 दिनों से वह कालपी आया था और यह अपने घर का इकलौता चिराग भी था। मृतक आशीष की पत्नी एवं उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed