फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrollable trailer blew up two booths of Katohan toll plaza, collision in van, four people injured in accident, jamming for three hours

बेकाबू ट्रेलर ने कटोघन टोल प्लाजा के दो बूथ उड़ाए, वैन में मारी टक्कर,हादसे में चार लोग घायल, तीन घंटे लगा रहा जाम

Sat, 12 Dec 2020 05:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 12 Dec 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable trailer blew up two booths of Katohan toll plaza, collision in van, four people injured in accident, jamming for three hours
बेकाबू ट्रेलर ने कटोघन टोल प्लाजा के दो बूथ उड़ाए - फोटो : amar ujala
फतेहपुर में कानपुर प्रयागराज हाईवे पर कटोघन टोल प्लाजा पर बेकाबू ट्रेलर से हादसा हुआ। टोल प्लाजा के दो बूथ ट्रेलर की टक्कर से ध्वस्त हो गए। हादसे में टोल कर्मी समेत चार लोग घायल हुए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लगा। तीन घंटे बाद यातायात बहाल हुआ तो वाहनों का रेंगना चालू हुआ। ट्रेलर की चपेट में आने से वैन भी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन


राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी सुरेंद्र प्रयागराज से कानपुर मार्ग पर कटोघन टोल प्लाजा पर पहुंचा था। झपकी आने से ट्रेलर बेकाबू हो गया। ट्रेलर तेज रफ्तार में था। ट्रेलर की चपेट में आने से लेन नंबर- एक और 2 पर बने दो फास्ट टैग पक्के ( सीमेंट के बने) बूथ को उड़ा दिए। एक वैन कार से टकराने के बाद ट्रेलर रुका। हादसा से टोल पर चीख-पुकार मच गई। टोल पर कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


कार सवार रिटायर्ड फौजी कमलेश चंद्र मिश्र (50) निवासी मुंडेरा प्रयागराज, मोहम्मद मेराज (22) निवासी कल्यानपुर कौशांबी, टोलकर्मी सनी वर्मा (20) निवासी चंदौली व ट्रेलर चालक सुरेंद्र घायल हुआ। हादसे से गुस्साए टोल कर्मियों ने चालक की पिटाई कर दी। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हरदों भर्ती कराया गया। टोल वसूली बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रयागराज और कानपुर की ओर चार-चार किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम में करीब तीन हजार वाहन फंसे। कोतवाल आरके सिंह, एनएचएआई के ट्रैफिक प्रभारी हाइड्रा, जेसीबी, पोकलैंड लेकर पहुंचे। वैन और ट्रेलर को रास्ते से हटाया गया। करीब 11 बजे यातायात चालू हुआ। जिसके तीन घंटे बाद करीब दो बजे तक टोल प्लाजा पर वाहन रेंगते रहे। कोतवाल ने बताया कि ट्रेलर चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। सभी लोग बाल-बाल बचे हैं।

तीन फास्ट टैग लेन बंद होने से लगा जाम
हादसे के कारण कटोघन टोल प्लाजा का लेन नम्बर 1, 2 व 3 (प्रयागराज-कानपुर रुट) बंद हो गए। ऐसे में टोल अधिकारी द्वारा वीआईपी लेन को सामान्य रूप से खोल दिया गया। जिससे वाहन निकलते रहे। सुबह 8 बजे से दो बजे तक यातायात बाधित रहा।

शिफ्ट चेंज हो रही थी वरना होता बड़ा हादसा
टोल कर्मियों ने बताया कि जब हादसा हुआ तो उस समय कर्मचारियों की शिफ्ट चेंज हो रही थी। ऐसे में टोल बूथ पर कर्मचारी नहीं थे। हादसा कुछ देर पहले होता तो स्थिति और भयावह होती। हादसे में हाईवे प्राधिकरण को लाखों का नुकसान हुआ है।

हसवा मोड़ हाईवे पर लगा जाम
फतेहपुर। हसवा हाईवे मोड़ पर भी शनिवार को लंबा जाम लगा रहा है। हसवा पुलिस चौकी के पास डायवर्जन में वाहन फंसे। तभी लंबा जाम लगा। करीब पांच किलोमीटर तक वाहन जाम में फंसे रहे। चौकी पुलिस के पहुंचने के बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed