{"_id":"6024d9ce1d0112567f1526c5","slug":"uncontrollable-tractor-overturns-child-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, दबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, दबकर बालक की मौत
Thu, 11 Feb 2021 12:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में गुरुवार को मऊ थाना क्षेत्र के बबियावल गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से दबकर 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर में बालू लदी थी। संदीप (12) पुत्र गुलजार निषाद ग्राम बियावल थाना मऊ ट्रैक्टर चालक पिंटू पुत्र बीरन के साथ मऊ से वापस घर जा रहा था।
संदीप ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। ट्रैक्टर दुबारी मोड़ के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गया। संदीप ट्रैक्टर से नीचे दब गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।