{"_id":"61165c78d2e90f4e7d0b314b","slug":"uncle-nephew-drank-liquor-after-withdrawing-two-thousand-rupees-from-pm-kisan-fund-then-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान निधि के दो हजार रुपये निकाल कर चाचा-भतीजे ने पी शराब फिर एक की हो गई मौत, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम किसान निधि के दो हजार रुपये निकाल कर चाचा-भतीजे ने पी शराब फिर एक की हो गई मौत, जानिए क्यों
Fri, 13 Aug 2021 05:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Aug 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के बेला थाना क्षेत्र के पुरवा मदारी में शराब के नशे में धुत भतीजे ने चाचा के साथ मारपीट कर दी। गंभीर हालत में चाचा को सहार अस्पताल से तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुरवा मदारी निवासी रामआसरे (37) का उसके भतीजे संतोष कठेरिया से किसी बात को लेकर गुरुवार देर रात विवाद हो गया। इस दौरान शराब के नशे में धुत भतीजे ने चाचा के ऊपर लाठी से कई वार कर दिए। गंभीर हालत में उसे सहार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जहां से हालत गंभीर देख डाक्टरों ने रामआसरे को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई। मृतक की मां रामप्यारी ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री किसान निधि के दो हजार रुपये निकाल कर लाया था। इसके बाद चाचा भतीजे ने शराब पी।
विज्ञापन
रात आठ बजे के करीब दोनों के बीच विवाद हो गया। जिस पर संतोष ने उसके ऊपर हमला कर घायल कर दिया था। मृतक की शादी नहीं हुई थी वह अपने मां के साथ ही रहता था। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।