फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Umesh Pal Hatykand, Aide of Ateeq Ahmed gang injured in encounter, reward was 50 thousand

Ateeq Ahmed: अतीक अहमद गैंग का सहयोगी मुठभेड़ में घायल, 50 हजार का था इनाम, MP भागने की फिराक में था

Thu, 16 Mar 2023 07:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Mar 2023 07:03 PM IST
सार

बांदा पुलिस ने अतीक अहमद गैंग के सहयोगी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर अरबाज का फूफा है। उस पर 50 हजार का इनाम रखा गया था।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatykand, Aide of Ateeq Ahmed gang injured in encounter, reward was 50 thousand
गोली से घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अहमद गैंग के सहयोगी और उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर अरबाज के फूफा को बांदा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिससे गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। व्यापारी से एक लाख रुपये रंगदारी मांगने के केस में फरार चल रहा था। मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में बाईपास के पास एसओजी और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शहर के मर्दननाका निवासी वहीद अहमद (45) पुत्र शहीद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी वहीद ने पुलिस पर फायर किया, जिसकी जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। आरोपी मध्य प्रदेश सीमा में घुसने की फिराक में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर था 50 हजार का इनाम
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वहीद अहमद पर कई केस दर्ज हैं। हाल ही में छह मार्च को व्यापारी व कालवनगंज निवासी श्याम गुप्ता ने एक लाख रुपये रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। 50 हजार रुपये इनाम घोषित था।

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर अरबाज का फूफा
एसपी के मुताबिक आरोपी वहीद अहमद प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में शामिल और पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शूटर अरबाज का फूफा है। अतीक अहमद गैंग का सहयोगी रहा है। कुछ साल पूर्व बांदा जेल में बंद रहे गुड्डू मुस्लिम का भी सहयोग करता था। उससे जेल मिलने जाता था और सुविधाएं मुहैया कराता था।

गैंग के सहयोगियों को खोज रही पुलिस टीमें
एसपी अभिनंदन का कहना है कि माफिया अतीक अहमद गैंग का सहयोग करने में जो भी जुड़े हैं। उन पर पुलिस काम कर रही है। एसओजी समेत पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। परोक्ष और अपरोक्ष रूप से जो भी गैंग का सहयोगी है। उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इनामी वहीद अहमद की गिरफ्तारी इसी क्रम में हुई है।

वहीद के साथी को पुलिस भेज चुकी जेल
मुठभेड़ में गिरफ्तार वहीद अहमद के एक साथी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इस पर भी अतीक अहमद गैंग का सहयोग करने के आरोप थे। पुलिस व प्रशासन द्वारा घर पर बुल्डोजर भी चलाया गया था। एसपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अलीगंज निवासी रफीकुस्समद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पैर में गोली लगने की छठवां मामला
पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने का छठवां मामला है। इसके पूर्व भी कई शातिरों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल चुकी है। इनमें बबेरू में हुई दोहरी हत्या के मुख्य आरोपी समेत कई डकैती, शातिर चोर भी शामिल रहे। पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल वहीद छठवां इनामी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed