फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Umar had a connection with a foreign Maulana These documents were prepared by hiding his identity

UP: उमर से जुड़ा था विदेशी मौलाना का कनेक्शन... पहचान छिपाकर बनवाए थे ये दस्तावेज; इस जिले में भी रहा था फिरोज

Tue, 17 Sep 2024 02:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Sep 2024 02:30 PM IST
सार

मौलाना उमर गौतम का कनेक्शन विदेशी मौलाना से भी जुड़ा था। 2021 में विदेशी मूल का मौलाना गिरफ्तार हुआ था। उसने कूटरचना करके दस्तावेज बनाए थे। साथ ही इस जिले में भी रहा था।

विज्ञापन
Umar had a connection with a foreign Maulana These documents were prepared by hiding his identity
Umar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौलाना उमर गौतम का कनेक्शन जिले के तमाम सियासी और दीनी शख्सियत से था। इनमें कुछ प्रत्यक्ष तो कई परोक्ष रूप से असामाजिक गतिविधियों और धर्म परिवर्तन जैसे अपराधों में शामिल रहे हैं। पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई को उनकी गतिविधियों की समय-समय पर जानकारी भी मिली लेकिन कई तरह के प्रभाव में कई मामले दर्ज करने के पहले रफा-दफा हो गए। 
विज्ञापन


दर्ज होने के बाद कुछ की विवेचना तो हुई लेकिन किसी अंजाम तक नहीं पहुंचे। एक चर्चित मामला गाजीपुर कस्बे में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे विदेशी मौलाना फिरोज आलम रिजवी का 2021 में सामने आया था। 
विज्ञापन


मौलाना फिरोज ने कूटरचित कागजातों से मूल पहचान छिपाकर भारतीय पासपोर्ट सहित वोटर कार्ड, आधार, बैंक एकाउंट, ड्राइविंग लाइसेंस तक बनवा लिए। 2021 में मौलाना की गिरफ्तारी के दौरान नेपाल का मूल निवास होने का दस्तावेज मिलने से इसका खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मौलाना के भारतीय पासपोर्ट बनाने में स्थानीय दो परिचयदाता का नाम सामने आया था। उसे कई प्रभावशाली व्यक्तियों का संरक्षण भी प्राप्त था। लेकिन इन परिचयदाता और संरक्षणदाताओं को अब तक विवेचकों से क्लीनचिट मिली है। 

जांच में विदेशी मौलाना के पासपोर्ट में उसका सत्यापन करने वाले एलआईयू के तत्कालीन दरोगा पर भी तलवार लटकी थी। इसके बाद पासपोर्ट की फाइल गायब होने का जिक्र किया गया। जबकि पूर्व की जांच में पासपोर्ट में एलआईयू के दरोगा और दो परिचयदाताओं का नाम का उल्लेख था। 

 

उन्हें नोटिस भी भेजा गया। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसी तरह बैंक अकाउंट खुलवाने में भी एक गारंटर का जिक्र किया गया। उस मामले में भी अब तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है।

मौलाना फिरोज इस समय जेल में निरुद्ध है। उसका परिचयतदाता और संरक्षण देने वाले उमर से जुड़े थे और वह भी संपर्क में था। उसके कई धर्म परिवर्तन के मामलों की गांव में चर्चा है, लेकिन पुलिस प्रकाश में नहीं लाई।

पहचान छिपाकर गाजीपुर में रहा
गाजीपुर कस्बे में पहचान छिपाकर रह रहे नेपाली मूल के मौलाना फिरोज आलम को पुलिस ने 2021 में गिरफ्तार किया था। उससे पुलिस ने भारतीय पासपोर्ट, मतदाता पहचानपत्र, राशन कार्ड, बैंक पासबुक समेत कई भारतीय दस्तावेज बरामद किए थे। थाना गाजीपुर में नेपाली मौलाना के ऊपर धर्म परिवर्तन, धोखाधड़ी, फर्जी पासपोर्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed