फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ugc net syllabus 2019 for student

यूजीसी नेट में कॉमर्स का 20 प्रतिशत पाठ्यक्रम बदला, इसी सत्र से लागू किया जाएगा नया सिलेबस

Tue, 12 Mar 2019 08:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Mar 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
ugc net syllabus 2019 for student
डेमो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट)-2019 के कॉमर्स विषय के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसके 20 प्रतिशत पाठ्यक्रम को पूरी तरह से नया रूप दे दिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार नए पाठ्यक्रम में अकाउंटिंग, ऑडिटिंग और व्यवसाय के कानूनी पहलुओं को भी जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज में कॉमर्स के प्रोफेसर डॉ. एनके वाजपेयी बताते हैं कि अभी तक यूनिट दो में फाइनेंशियल एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग होती थी। इसे बदल कर अकाउंटिंग एंड ऑडिटिंग कर दिया गया है। इसमें मानव संसाधन अकाउंटिंग, मुद्रास्फीति लेखांकन और पर्यावरण लेखांकन पर जोर है। यूनिट पांच में व्यावसायिक सांख्यिकी तथा शोध विधि है।
विज्ञापन

नए पाठ्यक्रम में हुए हैं ये बदलाव

यह शोध के लिए थीसिस तैयार करने में फायदेमंद है। इसमें परिकल्पना परीक्षण के लिए कई नए टेस्ट भी शामिल किए गए हैं। डॉ. वाजपेयी के मुताबिक पहले इलेक्टिव के पाठ्यक्रम में आयकर कानून और कर प्लानिंग होता था लेकिन आयकर कानून और निगम कर योजना हो गया है। व्यवसाय के कानूनी पहलुओं पर जोर दिया गया है।

नए पाठ्यक्रम में भारतीय संविदा अधिनियम 1872, माल विक्रय अधिनियम 1930, कंपनी अधिनियम 2013, प्रतिस्पर्धा अधिनियम 2002, आईटी एक्ट 2000, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार और जीएसटी को जोड़ा गया है।

कॉमर्स का पाठयक्रम ज्यादा व्यावहारिक हो गया है। पेपर में 100 सवाल होंगे। इनके लिए दो घंटे का समय मिलेगा। नए पाठ्यक्रम के हिसाब से किसी बड़े प्रकाशक के सैंपल पेपर का अभ्यास करें। 11वीं कक्षा से लेकर एम कॉम तक की किताबों का सारांश पढ़ने से तैयारी मजबूत हो जाएगी। नया पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ugcnetonline.in/syllabus-new.php से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed