फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UGC NET Result 2022, Kanpur's Amit passed NET in seventh subject

UGC NET Result 2022: अमित ने सातवें विषय से नेट पास किया, पद्मश्री के लिए नामित किया गया है नाम

Sun, 06 Nov 2022 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Nov 2022 12:31 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट दिसंबर 2021 और जून 2022 परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कानपुर के अमित कुमार निरंजन ने सातवें विषय से नेट पास कर लिया है। उन्होंने छह विषयों से परीक्षा पास करने का खुद का रिकॉर्ड तोड़ा है। 

विज्ञापन
UGC NET Result 2022, Kanpur's Amit passed NET in seventh subject
अमित कुमार निरंजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से शनिवार को यूजीसी नेट (नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट) का परिणाम जारी किया गया। इसमें कानपुर के 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है। वहीं, लालबंगला क्षेत्र में रहने वाले अमित कुमार निरंजन ने स्वयं का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सातवें विषय से नेट की परीक्षा पास की।

विज्ञापन

अमित ने बताया कि 2010 में वाणिज्य, 2011 में अर्थशास्त्र, 2012 में प्रबंधन, 2015 में शिक्षा, 2019 में राजनीति विज्ञान और 2020 में समाजशास्त्र विषय से यूजीसी नेट पास किया है। इस बार वयस्क शिक्षा विषय से नेट पास किया है।
विज्ञापन

बता दें कि इनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में शामिल है। इनको 2023 के लिए पद्मश्री के लिए भी नामित किया गया है। अमित यह आठ विषयों से मास्टर और तीन पेशेवर डिग्री ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका दावा है कि यह देश के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है। यह कई विश्वविद्यालयों में मेंटर है। साथ ही लेखक भी हैं। यह शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करना चाहते हैं। वहीं, वर्लिका निगम ने कानून विषय से जेआरएफ और नेट पास किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed