फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two youths left Udaipur for Ayodhya on bicycle, said we have to reach Ayodhya by the night of 21st January

UP: उदयपुर से अयोध्या साइकिल से निकले दो युवक, बोले- हर हाल में 21 जनवरी की रात तक पहुंचना है अयोध्या

Thu, 18 Jan 2024 03:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 Jan 2024 03:13 PM IST
सार

Orai News: उदयपुर से अयोध्या के लिए निकले गुंजन वैष्णव और गजेंद्र सोलंकी बताते हैं कि श्रीराम और भक्त हनुमान से ही प्रेरणा मिली। उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करते हैं। अब अयोध्या हर हाल में 21 जनवरी की रात तक पहुंचना है।

विज्ञापन
Two youths left Udaipur for Ayodhya on bicycle, said we have to reach Ayodhya by the night of 21st January
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर से श्रीराम के घर अयोध्या दो युवक साइकिल से निकल गए। 1100 किलोमीटर दूर साइकिल की इस यात्रा में वह उरई पहुंचे, तो उन्होंने अपने इस उत्साह को लोगों के बीच जताया। कहा कि श्रीराम वापस अयोध्या आ रहे हैं। दीपावली का यह उत्सव वह उन्हीं की जन्मभूमि में मनाएंगे।

विज्ञापन

राजस्थान के उदयपुर के रहने वलो गुंजन वैष्णव और गजेंद्र सोलंकी दोनों मित्र हैं। प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर 22 जनवरी को अयोध्या में पहुंचकर उस अद्भुत दृश्य और दिन के साक्षी बनना चाहते हैं। श्रीराम और भक्त हनुमान उनके आराध्य हैं। साइकिल पर यात्रा के दौरान राम भजन भी गुनगुनाते हैं।
विज्ञापन

कहते हैं कि श्रीराम और भक्त हनुमान से ही प्रेरणा मिली। उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करते हैं। यह कोशिश उनके जीवन कों संवारने में बड़ी भूमिका निभाती है। जिन्होंने, जीवन में इतना सुधार और संवारने का काम किया, उनके उत्सव में पहुंचने के लिए 1100 किलोमीटर की दूरी भी कम लग रही है। सफर पांच जनवरी से शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर हाल में 21 जनवरी की रात तक पहुंचना है अयोध्या
45 किलो जरूरी सामान लेकर निकले दोनों युवा रास्ते में मंदिरों में पूजन और पाठ भी करते हैं। उरई तक पहुंचे, लेकिन यह सफर कब कट गया, पता नहीं चला। अब अयोध्या हर हाल में 21 जनवरी की रात तक पहुंचना है। राम भजन की ऊर्जा के साथ इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। उनके इस उत्साह पर मौजूद लोगों ने भी काफी सराहना की। कहा कि राम नाम में बहुत ताकत है और इस ताकत का असर इन दोनों युवाओं को देख महसूस किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed