फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two youth died due to tanker overturns in kannauj

कन्नौज: टैंकर पलटने से चपेट में आए दो युवकों की मौत, हादसे के बाद चालक भाग निकला

Fri, 11 Sep 2020 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Sep 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two youth died due to tanker overturns in kannauj
टैंकर पलटने से चपेट में आए दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में केमिकल से भरा तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। हादसे के बाद चालक भाग निकला।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में रामगंज पश्चिमी बाईपास पर स्थित दरोगा बाबा की मजार पर गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग मत्था टेकने जाते हैं। यहां बाईपास के किनारे कई लोग ठेला लगाते हैं। गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे टैंकर केमिकल लेकर बाईपास से होकर कानपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


दरगाह के पास यह अनियंत्रित हो गया। इसके बाद फुटपाथ पर पलट गया। इसकी चपेट में आने से बिरयानी का ठेला लगाए किदवई नगर निवासी कासिम अली (24) पुत्र शाकिर और दरगाह पर माथा टेकने जा रहे कन्नौज कोतवाली के ग्राम अमरापुर निवासी संदीप(18) पुत्र रामकुमार दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ ने किसी तरह टैंकर के नीचे दबे दोनों युवकों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। इन्हें अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रक की चपेट में आकर संदीप के ही गांव के अनीश और थाना तालग्राम के ग्राम पुखरायां निवासी पप्पू बच पाए।


प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को हटाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे के बाद मौके से फरार हुए टैंकर चालक को ढूंढने का प्रयास किया गया। उसका सुराग नहीं लग सका। हादसे की जानकारी पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed