फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two workers died in factory septic tank in unnao

उन्नाव: ईटीपी प्लांट के टैंक में गिरने से दो श्रमिकों की मौत, मचा हड़कंप

Thu, 21 Nov 2019 04:14 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Nov 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Two workers died in factory septic tank in unnao
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में औद्योगिक क्षेत्र दही चौकी स्थित  चर्म इकाई में ईटीपी (इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) के सिल्ट स्टोरेज टैंक में मोटर की फंसी केबल निकालते समय दो श्रमिक जहरीली गैस की चपेट में आ गए। बेहोशी की हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत श्रमिकों के घरवालों ने शव न दिखाने पर पोस्टमार्टम हाउस में काफी देर हंगामा भी किया।
विज्ञापन


अजगैन थानाक्षेत्र के दौलतखेड़ा निवासी अनिल कठेरिया (23) पुत्र गणेश दही चौकी स्थित किंग्स इंटरनेशनल चर्म इकाई में स्वीपर के पद पर काम करता था। गुरुवार सुबह 10:30 बजे फैक्टरी में लगे ईटीपी के सिल्ट टैंक में फंसी मोटर की केबिल निकालने के लिए वह टैंक में उतरा था। टैंक में उतरते ही अनिल बेहोश हो गया और गिर पड़ा।
विज्ञापन


 
Trending Videos

यह देख माखी के पवई निवासी अनिल रावत (28) पुत्र गुरुप्रसाद ने शोर मचाया और साथी श्रमिक को बचाने के लिए खुद भी टैंक में उतर गया। जहां गैस की वजह से वह भी बेहोश होकर गिर गया। दो श्रमिकों के टैंक में बेहोश होते ही फैक्टरी में अफरातफरी मच गई। इमरजेंसी सायरन बजाया गया। सुरक्षाकर्मियों ने श्रमिकों की मदद से दोनों को टैंक से बाहर निकाला।

फैक्टरी में ही काम करने वाला अनिल कठेरिया का मामा पप्पू व अन्य साथी दोनों श्रमिकों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉ. शोभित अग्निहोत्री ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने श्रमिकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पोस्टमार्टम हाउस में शव न दिखाने पर मृतकों के परिजनों ने भी हंगामा किया।

इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ श्रमिकों व रिश्तेदारों ने पथराव की भी कोशिश की। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। दो श्रमिकों की मौत की घटना पर सिटी मजिस्ट्रेश राकेश कुमार व सीओ सिटी एके राय ने देर शाम फैक्टरी पहुंचे और प्रबंधतंत्र से घटना की जानकारी ली। किंग्स इंटरनेशनल के सुपरवाइजर श्याम प्रताप पांडेय ने बताया कि केबिल निकालने के लिए श्रमिक, टैंक में उतरे थे। टैंक में गिरने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed