फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two trucks collided head-on on the highway in Hamirpur, one died and three injured

Hamirpur Accident News: हाईवे में दो ट्रक आमने सामने भिड़े, एक की मौत और तीन घायल

Sun, 24 Jul 2022 05:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Jul 2022 05:13 PM IST
सार

भरुआसुमेरपुर में कुंडौरा के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस न शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Two trucks collided head-on on the highway in Hamirpur, one died and three injured
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर में शनिवार देर रात कानपुर सागर नेशनल हाईवे 34 में कुंडौरा के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक ट्रक के हेल्पर की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दोनों के चालक और एक हेल्पर केबिन में फंसकर बुरी तरह से घायल हो गए। केबिन में फंसे घायलों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 12 बजे हाईवे में कुंडौरा गांव के समीप दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक ट्रक के हेल्पर लल्ली उर्फ अरविंद (20) निवासी जराखा थाना फतेहपुर जिला बाराबंकी की मौके पर मौत हो गई। वहीं चालक राजकुमार निवासी बुहइया थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

वहीं, दूसरे ट्रक के हृदयेश कुमार निवासी गिरखा जखोरा नारोहट थाना ककरबई जनपद झांसी तथा भूपेंद्र निवासी मढ़ा हैबतपुरा थाना गरौठा झांसी गंभीर रूप से घायल होकर ट्रक के केबिन में फंस गए। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष भरत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाकर उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।  इस घटना के बाद हाईवे में लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed