फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two trucks collided head-on in Auraya, both drivers injured, people struggled with jam for 11 hours

औरया में भीषण हादसा: दो ट्रक में आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक घायल, 11 घंटे से जाम में फंसे हैं लोग

Wed, 11 May 2022 11:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 May 2022 11:49 AM IST
सार

देवकली चौकी क्षेत्र में देर रात दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई, जिससे वहां भीषण जाम लग गया। खास बात यह है कि पुलिस ने बुधवार सुबह 11 बजे तक जाम खुलवाने की व्यवस्था नहीं की। इस दौरान लगभग 11 घंटे तक जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा।
 

विज्ञापन
Two trucks collided head-on in Auraya, both drivers injured, people struggled with jam for 11 hours
हादसे में बाद लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र की देवकली चौकी क्षेत्र में मंगलवार की देर रात दो ट्रकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों चालकों को मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 

विज्ञापन

वहीं, ट्रकों के मार्ग से ना हटाए जाने के कारण जालौन चौराहे से लेकर जालौन जिले की शंकरपुर क्षेत्र तक लगभग 8 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। अहम बात यह है कि रात 12:00 बजे से लगे जाम मैं दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे तक पुलिस महकमे ने भी न तो कोई क्रेन की व्यवस्था करके ट्रकों को हटवाने का काम शुरू किया और ना ही मार्ग को खुलवाने में कोई दिलचस्पी दिखाई। 
विज्ञापन

इसके चलते मौरंग, गिट्टी के अलावा यात्री वाहनों के फंसे होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई घंटे से जाम में फंसे यात्री परेशान है। वहीं, कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed