{"_id":"5edc73e5633e09566e5fde05","slug":"two-trucks-collide-two-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों के चालक घायल, छह घण्टे जाम रहा जीटी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों के चालक घायल, छह घण्टे जाम रहा जीटी रोड
Sun, 07 Jun 2020 10:39 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई मोड़ के पास शनिवार देर रात दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इससे करीब 6 घंटे तक जीटी रोड पर लंबा जाम लगा रहा। हादसा देर रात तीन बजे का है। हरदोई मोड़ के पास जीटी रोड पर गहरे गड्ढों को बचाने के चक्कर में दो ट्रको की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
दोनों ट्रकों के चालक ट्रकों में फंस गए। दो घण्टे की मशक्कत के बाद दोनों चालकों को पुलिस ने घायल अवस्था में बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से जीटी रोड 6 घण्टे जाम रहा।
दिल्ली की तरफ से कंटेनर और कानपुर की ओर से ट्रक आ रहा था। मानीमऊ चौकी प्रभारी उमेश पाल सिंह ने बताया दोनों ट्रकों के चालकों की हालत गंभीर बनी है। क्रेन से दोनों ट्रकों को हटाया गया। करीब दस किलोमीटर दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया था। जाम खत्म कराने में करीब 6 घंटे लगे।