{"_id":"5da6e5328ebc3e93bd10a66f","slug":"two-truck-caught-fire-due-to-short-circuit-in-collision-in-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी-कानपुर हाईवे पर आमने-सामने टकराकर धधक उठे दो ट्रक, चालक व हेल्पर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी-कानपुर हाईवे पर आमने-सामने टकराकर धधक उठे दो ट्रक, चालक व हेल्पर झुलसे
Wed, 16 Oct 2019 03:29 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Oct 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
धधक उठे दो ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले में झांसी कानपुर हाईवे सोमई बाईपास पर मंगलवार देर तेज रफ्तार ट्रक कानपुर से झांसी माल लाद के जा रहा था। तभी अचानक अगला टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी ओर झांसी से कानपुर की ओर गिट्टी लाद कर जा रहे ट्रक से टकरा गया।
हादसा होते ही ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते दोनों ट्रक आग का गोला बन गए। ट्रकों में आग लगने से कानपुर झांसी हाईवे पर दोनों साइटों पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
हादसा होते ही ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते दोनों ट्रक आग का गोला बन गए। ट्रकों में आग लगने से कानपुर झांसी हाईवे पर दोनों साइटों पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
हादसे में एक ट्रक चालक व क्लीनर बुरी तरह से झुलस गए। वहीं दूसरा ट्रक चालक व क्लीनर मौके से भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एट पुलिस ने चालक और क्लीनर को हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं दमकल की गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों ट्रक जलकर खाक हो गए। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को हटवाकर हाईवे का यातायात बहाल कराया।