फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two teenagers sitting under a tree in Banda were crushed to death by JCB

Banda: पेड़ तले बैठे दो किशोरों की जेसीबी से कुचलकर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, नहीं उठने दिए शव

Thu, 27 Oct 2022 07:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Oct 2022 07:42 PM IST
सार

अतर्रा थाना क्षेत्र में पेड़ तले बैठे दो किशोरों की जेसीबी से कुचलकर मौत हो गई। दोनों के शव दूर तक घिसटने से बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जामकर दिया और शव उठने नहीं दिए।

विज्ञापन
Two teenagers sitting under a tree in Banda were crushed to death by JCB
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग में पेड़ के नीचे बैठे दो किशोरों को जेसीबी ने कुचल दिया। जेसीबी में फंसने और दूर तक घिसटने से शव क्षत-विक्षत हो गए। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस को करीब डेढ़ घंटे तक शव नहीं उठाने दिया।

विज्ञापन

सांसद और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर बमुश्किल शांत हुए और जाम खत्म किया। घटना थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में कच्ची सड़क के पास हुई। दिखितवारा गांव के सत्येंद्र उर्फ भुजंगी (16) पुत्र पट्टू उर्फ माताप्रसाद और कैलाश नगर निवासी संतोष (13) पुत्र राजाबाबू यादव गुरुवार की शाम करीब चार बजे घर से मवेशी चराने निकले थे।

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कच्ची सड़क के पास महुआ पेड़ के नीचे दोनों बैठे थे। तभी अतर्रा से बांदा जा रही जेसीबी मशीन ने उन्हें कुचल दिया, उनकी मौके पर मौत हो गई। दोनों के शव अगले हिस्से में फंस गए। जेसीबी चालक भागने के चक्कर में उन्हें दूर तक घसीट ले गया, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गए।

घटना के बाद चालक भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर हाईवे पर आवागमन ठप कर दिया। जेसीबी को जलाने की भी कोशिश की, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर भीड़ को रोक दिया। तहसीलदार तिमराज सिंह व सीओ आनंद पांडेय ने देर तक समझाया, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई और डीएम के आने की जिद पर अड़े रहे।

विज्ञापन

साथ ही, शव नहीं उठाने दिया। कई और थानों का फोर्स बुला लिया गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे सांसद आरके पटेल ने ग्रामीणों व परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम खत्म कराया। लगभग डेढ़ घंटे के जाम में हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed