Chitrakoot: उफनाते बडार नाले में बहे दो किशोर, सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों के शव बरामद; परिजनों में कोहराम
Chitrakoot News: बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गदाखान गांव में बाढ़ के पानी से उफन रहे बडार नाले में डूबे दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे में गदाखान निवासी 15 वर्षीय शिवम और 13 वर्षीय आयुष की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गदाखान गांव में बाढ़ के पानी से उफन रहे बडार नाले में डूबने से लापता हुए दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नाले के तेज बहाव की चपेट में आए थे किशोर
ग्रामीणों के अनुसार, गदाखान निवासी 15 वर्षीय शिवम और 13 वर्षीय आयुष अचानक नाले के पास चले गए थे। बाढ़ के कारण बडार नाले में पानी का बहाव बेहद तेज था। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने या पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों किशोर नाले के गहरे पानी में डूब गए।
तीन गांवों के ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने चलाया तलाशी अभियान
घटना की सूचना मिलते ही गदाखान समेत आसपास के तीन गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और अपनी तरफ से किशोरों की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
प्रशासनिक टीम, गोताखोरों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों के बाद सबसे पहले 15 वर्षीय शिवम का शव बरामद कर लिया गया था, जिसके बाद से लगातार दूसरे किशोर आयुष की तलाश जारी थी। कुछ ही देर की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने दूसरे किशोर आयुष का शव भी बरामद कर लिया।
प्रशासन की अपील: पानी के पास न जाएं बच्चे
इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ जैसे हालातों के चलते नदी-नाले उफनाए हुए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को जलभराव और उफनते नदी-नालों के पास बिल्कुल न जाने दें तथा पूरी सावधानी बरतें।