फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two students died in a collision between a bike and Car in Banda

Banda Accident: बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, दो छात्रों की मौत, धनतेरस पर खरीदी थी नई बाइक

Fri, 28 Oct 2022 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Oct 2022 01:12 PM IST
सार

तिंदवारी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे, जिसके चलते दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
Two students died in a collision between a bike and Car in Banda
हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चार पहिया वाहन से कुचलकर बाइक सवार दसवीं के दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई। मृतक एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और दोस्त थे। हादसे के बाद चालक चार पहिया वाहन छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन

घटना से आक्रोशित परिजन ने ग्रामीणों के साथ थाने के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया। थाना क्षेत्र के कस्बा तिंदवारी के मोहल्ला गांधी नगर निवासी ऋतिक (18) वर्ष पुत्र श्रीपाल वर्मा और रवि (18) वर्ष पुत्र उमेश गिरी दसवीं के छात्र थे। दोनों दोस्त थे और कस्बा के एसएन इंटर कॉलेज में पढ़ते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को ऋतिक अपनी बाइक से रवि के साथ बेंदा के लिए निकला था। हाईवे पर रास्ते में माटा व छापर गांव के बीच भुजरख मोड़ के पास फतेहपुर की तरफ से सामने से आई चार पहिया क्रेटा के चालक ने दोनों को रौंद दिया। तेज रफ्तार क्रेटा से रवि का सिर व ऋतिक का सीना व सिर कुचल गया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों छात्र हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद चालक क्रेटा छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह, बेंदा चौकी प्रभारी कुलदीप तिवारी और कुरसेजा चौकी प्रभारी केडी त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह सभी को समझा बुझाकर शांत किया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्रेटा को कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक और मालिक का पता किया जा रहा है।

छोटे भाई की हादसे में जा चुकी थी जान
रवि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, पिता उमेश मजदूरी करते हैं। रवि के दूसरे नम्बर के भाई पुष्पेंद्र की भी 2012 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब उमेश के एक बेटा रजनीश 11 वर्ष है। रवि कस्बे की एक कपड़े की दुकान में काम करता था।

धनतेरस पर दिलाई बाइक बनी मौत का कारण
श्रीपाल के इकलौते बेटे ऋतिक की मौत से परिजन बेसुध हैं। पिता श्रीपाल ने बताया कि धनतेरस के दिन ऋतिक को में नई बाइक दिलाई थी, जो मौत का कारण बन गई। पिता का कहना है कि हेलमेट लगाए होता, तो जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed