{"_id":"5d2192e78ebc3e6cea175b90","slug":"two-prisoners-escaped-from-etawah-district-jail-one-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आजीवन कारावास की सजा से बचने के लिए जेल से भागे दो कैदी, एक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आजीवन कारावास की सजा से बचने के लिए जेल से भागे दो कैदी, एक की ट्रेन से कटकर मौत
Sun, 07 Jul 2019 12:24 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
इटावा जिला जेल से भागे दो कैदी, एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उम्रकैद की सजा काट रहे दो कैदी रविवार तड़के करीब साढे़ तीन बजे इटावा जिला जेल की दीवार फांदकर भाग निकले। इसमें औरैया निवासी एक कैदी की रेलवे स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह डीएम जेबी सिंह, एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा और दोपहर में डीआईजी जेल ने जेल का निरीक्षण कर तीन बंदी रक्षक और प्रधान बंदीरक्षक पर कार्रवाई की बात कही है। औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के दशहरा गांव निवासी रामानंद यादव (45) पुत्र गोरेलाल और इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के महानेपुर निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू (39) पुत्र रामभरोसे जिला जेल की बैरक नंबर पांच में बंद थे।
विज्ञापन
डीआईजी जेल वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कैदियों ने सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और नकब लगाकर व बाड़े काटकर बैरक से निकल गए। इसके बाद सरिया और डंडों को चादर व गमछे से बांधकर दो दीवारें पार कर सैय्यद बाबा की मजार की ओर कूद कर भाग निकले।
भागते समय कैदी रामानंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर दिल्ली की ओर से आ रही ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन के चालक की सूचना पर जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम कराया। डीआईजी ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। ड्यूटी रजिस्टर देखे जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया तीन बंदी रक्षक और एक प्रधान बंदी रक्षक दोषी हैं। उनके निलंबन की संस्तुति की गई है, शाम तक कार्रवाई हो सकती है।