{"_id":"5f390d7e2d20244f5e7551eb","slug":"two-people-killed-in-accident-at-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार साधु व चेले की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार साधु व चेले की मौत, दो लोग घायल
Sun, 16 Aug 2020 04:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 16 Aug 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर गांव के युवक के साथ बाइक से झाड़फूंक करने जा रहे साधु व उसके चेले की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद पिकअप के भी पलटने से चालक घायल हो गया। जनपद शाहजहांपुर थाना कलान के गांव कबरा सलेमपुर निवासी साधु बदन सिंह(70) गांव में बने मंदिर पर रहते थे। वह वहां पूजा पाठ के साथ झाड़फूंक करते थे।
साथ गांव निवासी उनका चेला अर्जुन (35) रहता था। अर्जुन की शादी नहीं हुई थी। गांव के जनवीर (40) पुत्र बुद्ध पाल की ससुराल शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव अमलौआ में है। वहां झाड़फूंक कराने के लिए जनवीर रविवार सुबह अपनी बाइक से बदन सिंह व अर्जुन को लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला हूसा के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। टक्कर लगने के बाद पिकअप पलट गई और जिधर से आ रही थी उसी दिशा में घूम गई।
दुर्घटना होते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को अपनी जीप से लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने अर्जुन व बदन को मृत घोषित कर दिया। जनवीर को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया गया। बदन सिंह के पास मिले आधार कार्ड से शिनाख्त की गई।
पिकअप चालक अखिलेश भी घायल हो गया। उसका स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया गया। सूचना पर सभी के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। इससे वहां चीत्कार मचा गया। अर्जुन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई अरबीन व अलवर खेेती करते हैं। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमर्टम को भेज दिए।