{"_id":"5f33b65c8ebc3e3cd4740b1c","slug":"two-people-died-in-road-accident-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, लोडर की टक्कर से बाइक सवार ससुर दामाद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, लोडर की टक्कर से बाइक सवार ससुर दामाद की मौत
Wed, 12 Aug 2020 03:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Aug 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
जालौन में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले के मुहम्मदाबाद में उरई-राठ मार्ग पर लोडर की टक्कर से बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत हो गई। दोनों हमीरपुर स्थित अपने रिश्तेदारों से मिलकर बुधवार को बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के भिंड जिले के बिजनेशपुरा गांव निवासी नरेश प्रजापति (40) पुत्र घमंडी अपने ससुर रामप्रकाश प्रजापति (60) पुत्र बिंदोले के साथ जिला हमीरपुर में रिश्तेदारी में आए थे। बुधवार की सुबह बाइक से घर लौट रहे थे।
तभी डकोर कोतवाली क्षेत्र के उरई-राठ मार्ग पर जैसारी खुर्द मोड़ पर सामने से आ रहे पिकअप लोडर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को कोतवाल डकोर आर के सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने रामप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। नरेश का उपचार शुरू किया। कुछ देर बाद ही नरेश ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने लोडर चालक रवि राठौर पुत्र राजकुमार राठौर निवासी मेजर कालोनी गदाई पुरा थाना हजीरा जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश को लोडर सहित पकड़ा है। हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी उरई आ गए हैं। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।