{"_id":"5de11ac88ebc3e54de04adfa","slug":"two-people-died-in-accident-in-chibramau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी की खुशियां मातम में बदलीं, अपनी लाडली को आशीर्वाद देकर लौट रहे ताऊ और भाई की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, अपनी लाडली को आशीर्वाद देकर लौट रहे ताऊ और भाई की दर्दनाक मौत
Fri, 29 Nov 2019 06:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ मे शादी समारोह से लौटते समय ताऊ व भतीजे की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए दोनों के शव अपने साथ ले गए। इधर, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
फर्रुखाबाद जनपद के थाना मेरापुर के ग्राम जरहरी निवासी प्रमोद तिवारी उर्फ गुड्डू (55) की भतीजी की शादी गुरुवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह भतीजे रवि तिवारी (22) की बाइक से वापस गांव जा रहे थे। दूसरी बाइक पर गांव के राहुल पुत्र रामरतन कठेरिया व सत्यपाल पुत्र भूदड़ तिवारी सवार थे।

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की करनौली चौकी से कुछ आगे सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा व परिजन मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाने लगा।
रास्ते में प्रमोद व रवि ने दम तोड़ दिया। घायल राहुल व सत्यपाल को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए दोनों के शव ले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने न ही तहरीर दी और न ही शवों का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में क्षतिग्रस्त बाइकों को करनौली चौकी पर खड़ा कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा मातम
भतीजी के शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे प्रमोद उर्फ गुड्डू व रवि की हादसे में एक साथ मौत से गांव में सन्नाटा पसरा गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रवि बीएससी का छात्र था। उसके ताऊ प्रमोद उर्फ गुड्डू के परिवार में दो बेटे शनि व पंकज उर्फ नीरू हैं। शनि शादीशुदा है। पंकज अविवाहित है। दोनों के शवों पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।