फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   two people died due to tractor collision

यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत

Mon, 28 Sep 2020 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
two people died due to tractor collision
यूपी में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर मोड़ के निकट बाइक सवार जीजा-साले को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जीजा-साले को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्नाव जनपद के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के गोरियाकला निवासी यासीन अली (50) पुत्र आसेलाल की पत्नी का पथरी का ऑपरेशन कासिमपुर थाना क्षेत्र के सरहरी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार रात यासीन अली अपने साले जान मोहम्मद (50 )पुत्र सुलेमान निवासी शौकतखेड़ा थाना कासिमपुर के साथ बाइक से अस्पताल खाना देने के लिए गया था । रात लगभग सवा 9 बजे दोनों बाइक से वापस शौकतखेड़ा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कासिमपुर थाना क्षेत्र में ग्राम देवारी के निकट अलीपुर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार जीजा साले गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर ही गश्त कर रहे कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंच गए और एक पीआरवी के जरिए दोनों घायलों को बेहन्दर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है। दोनों शवों को संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed