फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two patients admitted on one bed in unnao district hospital

'मरीज दो और बेड एक!' कुछ ऐसी तस्वीर है इस जिला अस्पताल की !

Wed, 02 May 2018 08:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 May 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
Two patients admitted on one bed in unnao district hospital
जिला अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज भर्ती - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से गंभीर मरीजों के अलावा सर्दी, बुखार व डायरिया रोगों से पीड़ित मरीजों को भी जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। यह हाल तब है जब सीएचसी व पीएचसी पर ऐसे रोगों से पीड़ित मरीजों का उपचार करने के सभी संसाधन उपलब्ध हैं। सामान्य मरीजों के रेफर होकर आने से जिला अस्पताल पर बोझ बढ़ रहा है। ऐसे में कई बार गंभीर मरीजों को बेड नहीं मिल पाते हैं। एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर उपचार किया जाता है।

विज्ञापन



 जिले में 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 37 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा 6 ब्लाक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 30 मरीजों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो मरीजों को 24 घंटे भर्ती करने की सुविधा रहती है। दिन में ओपीडी का संचालन होता है। शासन स्तर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सभी तरह के मरीजों को भर्ती करने की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद यहां मरीजों को रेफर करने का खेल चल रहा है। जिला अस्पताल में डायरिया, बुखार, सड़क हादसों या किसी अन्य हादसों में मामूली तौर पर घायल होने वाले लोग रेफर कर भेजे जा रहे हैं। अधिक संख्या में मरीजों के आ जाने से कई बार यहां से भी मरीजों को कानपुर रेफर कर दिया जाता है। कभी कभी दो-दो मरीजों को एक बेड पर लिटाकर उपचार किया जाता है। 
विज्ञापन


रात में नहीं रुकते डाक्टर
सीएचसी व पीएचसी पर डाक्टर रात में रुकना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर देते हैं। 

मामले की कराई जाएगी जांच
नवागत सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अभी चार्ज संभाला है। ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच होगी। जिस सीएचसी से अधिक मरीज रेफर होकर आ रहे, वहां कारणों की तलाश की जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में रेफर हुए 250 मरीज
सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक सप्ताह में 250 मरीज रेफर होकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार अधिकतर मरीज ऐसे थे जिनका पूरा इलाज सीएचसी पर संभव था। इसके बाद भी इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। कई बार ऐसे मरीज रेफर होकर आते हैं, जिनका प्राथमिक उपचार भी नहीं किया जाता है। 

जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी
विशेषज्ञों के पद        स्वीकृत    उपलब्ध
फिजीशियन             14    शून्य
एनेस्थेटिस्ट             14    06
सर्जन                      14    01
स्त्री रोग विशेषज्ञ        14    01
रेडियोलॅाजिस्ट          14    07

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed