फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two passengers who jumped from the bus died due to tire puncture in Kannauj

Kannauj: टायर पंचर होने से बस हुई अनियंत्रित, हादसे की आशंका में बस से कूदे दो यात्रियों की मौत

Tue, 27 Sep 2022 08:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Sep 2022 08:58 PM IST
सार

तालग्राम थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर पंचर होने से तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। इस दौरान हादसे की आशंका से दो यात्री बस से कूद गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Two passengers who jumped from the bus died due to tire puncture in Kannauj
हादसे के बाद थाने में खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में बिहार से हरियाणा जा रही स्लीपर बस का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर पंचर हो गया। इस कारण तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। हादसे की आशंका देखकर खिड़की से कूदे युवक और किशोर की मौत हो गई।

विज्ञापन

कोतवाली छिबरामऊ मोहल्ला भानपुरा निवासी बुद्ध विलास दिल्ली के वैष्णो ट्रैवल्स की स्लीपर बस चलाता है। वह अररिया बिहार से हरियाणा के निकला था। बस में करीब सौ सवारियां थी। मंगलवार की भोर में चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे थाना तालग्राम के बेहटा गांव के पास पहुंचते ही बस का पिछला टायर पंचर हो गया।
विज्ञापन

इससे तेज रफ्तार में बस अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बस पलटने की आशंका देखकर कर बिहार के जिला अररिया थाना फोरबिसगंज गांव परवाहा निवासी बसंत (40) इमरजेंसी खिड़की से बाहर कूद गया। यह देखकर पास ही बैठा जिला पूर्णिया थाना मीरगंज गांव बघवा निवासी पिंटू कुमार (15) भी जान बचाने के लिए कूद गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड पर गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजियाने बसंत को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घायल पिंटू कुमार को उसकी मौसी काली देवी पत्नी सुनील ने सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

यहां इलाज के दौरान पिंटू कुमार ने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed