{"_id":"624fc18e4202c22cc40a0fca","slug":"two-pairs-of-summer-special-trains-ran-from-kanpur-to-surat-and-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: कानपुर से सूरत और मुंबई के लिए चलीं दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: कानपुर से सूरत और मुंबई के लिए चलीं दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
Fri, 08 Apr 2022 10:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:31 AM IST
सार
भारतीय रेलवे ने कानपुर से सूरत और मुंबई के लिए दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें जून तक चलेंगी। इन ट्रेनों के लिए रेलवे ने शेड्यूल भी जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में गुजरात और मुंबई घूमने जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट न मिल पाने की वजह से दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेनें जून तक चलेंगी। इनका शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बांद्रा की ट्रेन
ट्रेन नंबर 09191 बांद्रा टर्मिनस से 14 अप्रैल से 16 जून तक हर गुरुवार को सुबह 4:55 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह सात बजे अनवरगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09192 अनवरगंज से 15 अप्रैल से 17 जून तक हर शुक्रवार को सुबह 8:40 बजे चलेगी और दूसरे दिन रात 11:55 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी होते हुए चलेगी। इसमें 20 जनरल कोच होंगे।
विज्ञापन
सूरत की ट्रेन
ट्रेन नंबर 09117 सूरत स्टेशन से 15 अप्रैल से 17 जून तक हर शुक्रवार को सुबह छह बजे छूटेगी। दूसरे दिन सुबह 5:25 बजे गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद जीएमसी यार्ड होते हुए फतेहपुर होकर प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09118 सूबेदारगंज स्टेशन से 16 अप्रैल से 18 जून तक हर शनिवार को रात 7:55 बजे चलेगी। गोविंदपुरी स्टेशन पर रात 10:35 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। दूसरे दिन रात आठ बजे यह ट्रेन सूरत पहुंचेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल होकर नहीं गुजरेगी। इसमें आठ स्लीपर, 10 एसी थर्ड श्रेेेणी के कोच होंगे।
विज्ञापन