फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two miscreants caught in the encounter, Constable also shot, one miscreant absconding, injured admitted to hos

Farrukhabad: मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे...सिपाही के लगी गोली, एक बदमाश फरार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

Sat, 16 Mar 2024 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Mar 2024 10:38 AM IST
सार

Farrukhabad News: जिले में दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Two miscreants caught in the encounter, Constable also shot, one miscreant absconding, injured admitted to hos
लोहिया अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश राहुल व स्वदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में फरार चल रहे बदमाशों के घर दबिश देने गई पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग में गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक साथी भागने में सफल रहा।

विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा में शुक्रवार देर रात फरार चल रहे बदमाश राहुल पुत्र जयनंदन और कासगंज जिले के थाना सोरों के गांव मनिकापुर निवासी उसकी बुआ के पुत्र स्वदेश, पुत्र रघुराज और उसके चाचा विनोद की तलाश में थाना अध्यक्ष कपिल जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने घर पर दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस का बदमाशों से आमना सामना हो गया। फरार चल रहे राहुल, स्वदेश और विनोद को पुलिस ने घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस के पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में चेहरे पर गोली लगने से थाना कंपिल में तैनात सिपाही धर्मेंद्र गुर्जर घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया
मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों राहुल व स्वदेश को दबोच लिया। बदमाश विनोद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरने से बदमाश राहुल व स्वदेश और गोली लगने से सिपाही धर्मेंद्र गुर्जर घायल हो गए। तीनो घायलों को पहले कायमगंज सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों घायल बदमाशों समेत सिपाही को जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। दरोगा शिव बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ घायल बदमाशों  और सिपाही को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed