फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two members of illegal arms making gang arrested in Auraiya

Auraiya News: अवैध असलहा बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए असलहे व उपकरण

Sat, 13 Aug 2022 05:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Aug 2022 05:11 PM IST
सार

ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा। उनके पास से कुछ बने और अधबने असलहों के साथ उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Two members of illegal arms making gang arrested in Auraiya
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में एक आम के बाग से पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुछ बने व अधबने असलहों के साथ उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि यह लोग असलहा बनाकर बेचते थे।

विज्ञापन

सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि ऐरवाकटरा क्षेत्र में अवैध असलहा बनाने का काम हो रहा है। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रघुनाथपुर गांव स्थित एक आम के बाग में कुछ संदिग्ध लोग हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रज्जन दिवाकर निवासी ऐरवा पछेला व सुखबीर सिंह यादव निवासी सबलपुर बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर बाग से चार देशी तमंचे, एक बंदूक, खोखे के अलावा अर्ध निर्मित तमंचा मिला है। साथ ही असलहा बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री व उपकरण भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े दोनों का आपराधिक रिकार्ड भी है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह लोगों की मांग के अनुसार अपने अन्य साथियों के साथ अवैध असलहा तैयार करते थे।  गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed