{"_id":"62f78de67457f2542863257d","slug":"two-members-of-illegal-arms-making-gang-arrested-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अवैध असलहा बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए असलहे व उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अवैध असलहा बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए असलहे व उपकरण
Sat, 13 Aug 2022 05:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 13 Aug 2022 05:11 PM IST
सार
ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा। उनके पास से कुछ बने और अधबने असलहों के साथ उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में एक आम के बाग से पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुछ बने व अधबने असलहों के साथ उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि यह लोग असलहा बनाकर बेचते थे।
विज्ञापन
सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि ऐरवाकटरा क्षेत्र में अवैध असलहा बनाने का काम हो रहा है। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रघुनाथपुर गांव स्थित एक आम के बाग में कुछ संदिग्ध लोग हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों ने अपना नाम रज्जन दिवाकर निवासी ऐरवा पछेला व सुखबीर सिंह यादव निवासी सबलपुर बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर बाग से चार देशी तमंचे, एक बंदूक, खोखे के अलावा अर्ध निर्मित तमंचा मिला है। साथ ही असलहा बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री व उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पकड़े दोनों का आपराधिक रिकार्ड भी है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह लोगों की मांग के अनुसार अपने अन्य साथियों के साथ अवैध असलहा तैयार करते थे। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।