फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two major roads will be widened with Rs 33 crore and dividers will be built.

Kanpur News: 33 करोड़ रुपये से चौड़ी होंगी दो प्रमुख सड़कें, बनेगा डिवाइडर

Mon, 30 Mar 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two major roads will be widened with Rs 33 crore and dividers will be built.
कानपुर। शहर में जाम की समस्या खत्म करने के लिए लोक निर्माण विभाग दो प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण करेगा। इस परियोजना पर कुल 33.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों पर डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। इससे जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा ने बताया कि किदवई नगर से बारादेवी होते हुए नंदलाला चौराहा तक 3.500 किलोमीटर सड़क चौड़ी होगी। इस मार्ग पर लोग जल्दबाजी में वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। लोक निर्माण विभाग बारादेवी चौराहा से गोपाल गेस्ट हाउस चौराहा तक डिवाइडर बनाएगा।
विज्ञापन

सड़क के दोनों तरफ दो-दो लेन वाहनों के लिए होंगी। इससे वाहन एक तरफ चलेंगे और जाम नहीं लगेगा। इसमें अतिक्रमण और बिजली के पोल भी हटाए जाएंगे। इस हिस्से पर 20.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चावला मार्केट से परमपुरवा होते हुए हमीरपुर सड़क की तरफ जाने वाली सड़क भी चौड़ी होगी। चावला मार्केट के आसपास सड़क संकरी होने से अक्सर जाम लगता है। इस चौड़ीकरण से वैकल्पिक रास्तों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। यह सड़क 2.400 किलोमीटर लंबी है और इस पर 12.49 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed